सागर 18 अगस्त 2020/राज्य शासन के निर्देशानुसार कोविड-19 संक्रमण से बचाव तथा नियंत्रण हेतु ‘’एक मास्क अनेक जिंदगी’’ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सागर जिले में 1 अगस्त से 15 अगस्त 2020 तक 62 हजार 402 मास्क वितरित किए जा चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि जिले के नगरीय निकायों में स्थापित मास्क बैंक में कुल 1 लाख 77 हजार 200 मास्क उपलब्ध है। एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान जनजागरूकता तथा जन सहभागिता के लिए चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक फिजिकल डिस्टेंसिंग, हाथों को सेनेटाइजर अथवा साबुन से बार बार धोना तथा मास्क पहनने की समझाइश दी जा रही है।
कलेक्टर श्री दीपक सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा व्यापक रूप से यह अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे व्यक्ति जो बाजार में बिना मास्क लगाए पाए जाते हैं, उन्हें आवश्यक समझाइश दी जाती है साथ ही अर्थदंड लगाने के साथ मास्क भी वितरित किया जाता है।