भूपेन्द्र सिह ठाकुर देवरीकलां। ईद के त्यौहार पर आज कब ग्रहण लग गया जब गांधी वार्ड की निवासी परवीन की मौत की खबर देवरी मे फैल गई। ईद की तैयारियों में जुटे परवीन पहले तो करंट लगने से झुलस गई। उसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिससे इस परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 4-5 जून को ईद पर चांद दिखने की संभावना से गांधी नगर वार्ड के मुस्लिम परिवार में साफ-सफाई, व्यंजन,नये वस्त्र सहित अन्य तैयारियां की जा रही थी। परिवार के सारे सदस्य किसी न किसी कार्य में जुटे हुये थे। इसी दौरान परवीन घर में साफ-सफाई कर रही थी। घर की सफाई के दौरान परवीन पति सलीम 43 वर्ष के सिर में बिजली के तार छू गये जिससे वह नीचे गिर गई। और झुलस गई। गंभीर अवस्था में परिजनों द्वारा परवीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपाचार के लिये ले जाया गया। किंतु इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
About Liveindia24
Liveindia24.com
Related Posts
-
भोपाल बनने जा रहा है वाटर स्पोर्ट्स का हब, युवाओं को मि...
January 25, 2024 -
यह सफेद फूल लक्ष्मी जी को करता है प्रसन्न और कुंडली से ...
January 18, 2024 -
विश्वप्रभु सागर महाराज का पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन...
November 13, 2023 -
महार रेजिमेंट पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का भव्य...
November 9, 2023