सुरेन्द्र जैन मालथौन।
भानगढ़ थाना अंतर्गत बुधवार को पड़ौसी के बच्चे द्वारा घर के रास्ते में शौच को लेकर विवाद में एक डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं बच्चे का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के आरोपी पड़ौस में रहने वाले पिता और पुत्र को भानगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भानगढ़ थाना क्षेत्र के बगसपुर गांव में घर के सामने पड़ौसी रामसिंह के डेढ़ वर्ष के बच्चे ने शौच कर ली। जिसपर पड़ौस में रहने वाले रामसिंह आदिवासी और उसके बेटे उमेश ने इसका विरोध किया। इसी बात पर दोनों परिवारों में कहा सुनी हो गई। बात इतनी बड़ी कि रामसिंह और उमेश ने मिलकर पड़ौस में रहने वाले मोहर पर लात,घूसे और डड़़े भांज दिये। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी अवसर पर डेढ़ साल के मासूम बच्चे को भी इन दोनों बाप-बेटे ने नहीं बख्शा। मासूम को गंभीर चोट आ गई और वह मूर्छित होकर निढ़ाल हो गया। घायल पिता अपने मासूम बेटे को लेकर इलाज कराने पहुंचा किंतु तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने मासूम को गंभीर चोट लगने के कारण मृत घोषित कर दिया। मृतक मासूम का लालन-पालन उसका पिता ही करता था क्योकि चर्चा यह है कि बच्चे की मां कुछ समय पहले अपने पति और बच्चे को छोड़कर कह कही चली गई। रामसिंह दिनभर मेहनत मजदूरी कर अपना और अपने बच्चे का लालन-पालन करता है। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी रामसिंह और उसके पुत्र उमेश को गिरफ्तार कर लिया।