सागर। पुलिस अधीक्षक सागर सचिन अतुलकर ने पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए में निहित प्रावधानों के तहत फरार 3 अपराधियों पर अलग-अलग ईनाम राशि घोषित की है। उन्होंने अज्ञात अपराधी थाना नरयावली जिला सागर के अपराध क्रमांक 170/16 धारा 302 ताहि. के प्रकरण में फरार अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रूपये ईनाम की घोषणा की है। इसी प्रकार मनोज पिता रमेश पटैल निवासी बरखुआ तिवारी थाना सुरखी जिला सागर पर अपराध क्रमांक 20/16 धारा 363, 366 ताहि. 3/4 पास्को एक्ट के प्रकरण में 2 हजार रूपये का ईनाम तथा मनोहर पिता छोटेलाल विश्वकर्मा उम्र 24 साल निवासी पिपरिया चम्पत थाना सुरखी जिला सागर पर अपराध क्रमांक 180/14 धारा 302 ताहि. के प्रकरण में फरार अपराधी पर 5 हजार रूपये के ईनाम की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी व्यक्ति फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करेगा या करवायेगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर गिरफ्तारी संभव हो सके, उसे उपरोक्त ईनाम राशि से पुरस्कृत किया जायेगा। ईनाम राशि की घोषणा उक्त प्रकरणों में आरोपियों की काफी प्रयास के बाद भी आज दिनांक तक गिरफ्तारी संभव नहीं होने के कारण की गई है।
About Liveindia24
Liveindia24.com
Related Posts
-
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय पार्टी बनने पर...
December 10, 2022 -
कथाओं से मिला ज्ञान मन को संभाल देता हैंः नागर जी...
December 10, 2022 -
व्यासपीठ पूजन के साथ खुरई में संतश्री नागर जी की श्रीमद...
December 10, 2022 -
अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर चंदला पूर्व विधायक ने गढाक...
March 9, 2019