विकासखंड में पदस्थ डॉक्टर मुख्यालय में ही रहें अन्यथा की स्थिति में होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

                                               


अगले तीन दिनों में किसान क्रेडिट कार्ड की लक्ष्य पूर्ति करें सुनिश्चित- कलेक्टर श्री सिंह
सागर- कलेक्टर श्री दीपक सिंह द्वारा किसान दुग्ध उत्पादकों, मछली पालकों के क्रेडिट कार्ड तथा ऋण उपलब्धता एवं पशु टीकाकरण की समीक्षा की गई। बैठक में उन्होंने वेटनरी डॉ डॉक्टरों को उनके संबंधित विकासखंड में ही निवास करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान जैसीनगर में पदस्थ चिकित्सक के सागर में निवास करने पर कलेक्टर श्री सिंह ने गम्भीर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सभी चिकित्सकों को अनिवार्य रूप से उनके  मुख्यालय में रहने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने सभी से इस संबंध में लिखित रूप में जानकारी  देने तथा संबंधित एसडीएम को सूचना देने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने वेटनरी, मत्स्य तथा बुंदेलखंड सहकारी दुग्ध संघ के अधिकारियों को अगले तीन दिनों में किसान क्रेडिट कार्ड की लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य पूर्ति के साथ साथ समस्त जानकारी को पोर्टल में दर्ज कराना तथा प्रक्रिया अनुसार रिपोर्ट बनाना भी आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर मछुआ शाखा समिति के किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित सभी आवेदन पत्रों का बैंक में पहुँचना सुनिश्चित करें। इस हेतु बैंक में कुछ व्यक्तियों की ड्यूटी लगाकर उनके द्वारा आवश्यक डॉक्यूमेंट्स एकत्रित करना साथ ही बैंक द्वारा ये डॉक्यूमेंट्स स्वीकृत करना सुनिश्चित किया जाएगा।
समीक्षा के दौरान उन्होंने पशु टीकाकरण की भी जानकारी ली।उन्होंने विकास खंड में मैनपावर उपलब्धता के आधार पर दैनिक लक्ष्य निर्धारण कर उसकी प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

गौशालाओं को शीघ्र करें प्रारंभ’
समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में 33 गौशालाओं की प्रशासकीय स्वीकृति है, जिसमें से 25 का कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा 6 शेष हैं। कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने निर्देश दिये  कि, इन गोशालाओं में गौवंश को रखकर गौशालाएं शुरू की जाएँ। इस कार्य में विलम्ब  स्वीकार्य नहीं है। तथा इस संबंध में प्रत्येक समय सीमा बैठक में समीक्षा भी की जाएगी।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *