उत्सव में सभी ने खूब उठाया आनंद

सुरेन्द्र जैन मालथौन ।

आनंद उत्सव में खूब आनंद उठाया छात्र छात्राओं ,जनप्रतिनिधियों ,पत्रकारों पुलिस प्रशासन नें

मालथौन। नगर के एमसीसी मैदान पर आंनद उत्सव कार्यक्रम का मंत्री प्रतिनिधि रामकुमार बघेल एवं नगर पंचायत अध्यक्ष जयंत सिंह बुन्देला ने मां सरस्वती पूजन कर दो दिवसीय शुभारंभ किया। पहले दिन बिभिन्न खेलकूद आयोजन में बच्चों ने खूब लुफ्त उठाया।
आयोजित आंनद उत्सव कार्यक्रम में नगर के समस्त शासकीय ,गैर शासकीय स्कूलों के छात्र छात्राएं तथा जनप्रतिनिधिगण और पत्रकार ,निकाय अधिकारी – कर्मचारी एवं पुलिस ,नागरिकों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदेश सरकार के आंनदम विभाग द्वारा आनन्द उत्सव 14 जनवरी से 28 जनवरी तक मनाया जा रहा है आनन्द उत्सव के तहत विभिन्न गतिविधियों को आयोजित किया जा रहा है जिसका उद्देश्य सांस्कृतिक ,खेलकूद के माध्यम से जीवन में आनंद की अनुभूति नागरिकों को कराना। नगर के एमसीसी स्टेडियम में परंपरागत खेलो के आयोजन में छात्र- छात्राओं सहित जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों ने अपना प्रदर्शन कर खूब लुफ्त उठाया जिसमे हर वर्ग लोगो ने भाग लिया। स्कूली बच्चों ने रस्सीकूद ,कब्बड्डी ,बॉलीबाल ,गोला फेक ,दौड़ ,बोरा दौड़ ,टीपू आदि पारंपरिक खेल एवं सांस्कृतिक गीत संगीत में कलां बेहरतीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पूर्व नपाध्यक्ष नीलकमल सिंह राजपूत , भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रामछायरी ,रावराजा राजपूत ,वीरसींग यादव ,सिरनाम सिंह तोमर ,शिवराज राजपूत ,गोलू राय ,लल्लु राजा ,जितेन्द्र सिसोदिया , हरनाम सिंह लोधी ,प्रदीप पाठक ,लक्ष्मी विश्वकर्मा ,ओमप्रकाश तिवारी ,सीएमओ संजय समुन्द्रे ,उपयंत्री अभय राजगीर ,उपयंत्री शिवामेहरा ,निखलेश यादव ,लेखा अधिकारी रचित सेन ,सोनू कैथी ,कपिल दीक्षित ,खेल समन्वयक अधिकारी रखी गौड़ पत्रकार जन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *