भाजपा ने अहातों को बंद करने का जो निर्णय लिया है, उससे बैखलाएं कमलनाथ अब प्रदेश का अपमान कर रहे हैं – गौरव सिरोठिया

भाजपा ने प्रदेश को अपमानित करने वाले कमलनाथ का पुतला फूंका

सागर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा प्रदेश को मदिरा प्रदेश कहने के बयान के विरोध में भाजपा ने गुरूवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में कमलनाथ का पुतला फूंका गया। सैकड़ों की संख्या में तीन बत्ती पर एकत्रित हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पहले कमलनाथ मुर्दाबाद के नारे लगाए और कमलनाथ का पुलता फूंका। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए बयान की निंदा की।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि कमलनाथ के बयान से उनकी और पूरे कांग्रेस की मानसिकता अब सबके सामने आ गई है। उनके इस बयान से पूरे प्रदेश की जनता का अपमान हुआ है। हाल में ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने माताओं-बहनों के हित में फैसला लेते हुए प्रदेश से शराब अहातों को बंद करने का जो ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसके बाद माताएं और बहनें भाजपा और मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित कर रही हैं। इसी से बैखलाएं कमलनाथ अब प्रदेश की जनता का अपमान करने में लगे हुए हैं।

विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीति हमेशा से शराब को हतोत्सहित करने की रही है। जबकि कांग्रेस सरकार ने शराब को बढ़ावा देने का काम किया है। कांग्रेस सरकार महिलाओं के लिए अलग से शराब दुकानों को खोलने की तैयारी कर रही थीं, जबकि भाजपा सरकार ने अहातों को बंद करने, मंदिर, शैक्षणिक संस्थाओं से शराब दुकानों को दूर करने का निर्णय लिया है। इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि जनता के साथ कौन है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूरे प्रदेश को अपमानित करने का काम किया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, भाजपा की विकास यात्राओं और अहातों को बंद करने के निर्णय से बैखलाएं गए है। प्रदेश के मदिरा प्रदेश कहकर उन्होेंने यहां के एक निवासी का अपमान किया गया, उन्हें सार्वजनिक रूप से जनता से माफी मांगना चाहिए। इस दौरान श्याम तिवारी, लक्ष्मण सिंह, जगन्नाथ गुरैया, विक्रम सोनी, रितेश मिश्रा, मनीष चौबे, भानु प्रताप राजपूत, नितिन सोनी, राहुल वैद्य, विकास केसरवानी, निखिल अहिरवार, नितिन साहू, प्रतीक चौकसे, हरिओम भट्ट, शुभम नामदेव, राजा शुक्ला, आदर्श मिश्रा, दीपक मिश्रा, अंकित सापट, विक्की जाटव, विजय प्रजापति, अंशुल गुप्ता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *