मंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता करेंगे रक्तदान

मालथौन। मध्यप्रदेश सरकार के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ,क्षेत्रीय विधायक भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा मंडल मालथौन के सैकड़ो युवा कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे।मंत्री कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की मंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन को लेकर आयोजित 17 ,18 और 19 मई को होटल दीपाली में रक्तदान कार्यक्रम को लेकर बैठक आहूत की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ठाकुर शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि विकास पुरुष मंत्री भूपेन्द्र भैया के जन्म दिन पर  विधानसभा क्षेत्र से आप लोग पर लगातार रक्तदान करते आ रहे है रक्तदान जीवन दान इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं। मंत्री जी का जन्मदिन तो एक बहाना लोगो की जान बचाना हैं। अबतक मंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर रक्तदान कर हजारों लोगों जान बचाने काम किया है। जन्म दिन तो बहाना है लोगो की जान बचाना हैं। आपके द्वारा किया गया रक्तदान से किसी को जीवन दान देना है। रक्तदान के लिए प्रेरित करते कहा कि जैसे कुआ में ज्यादा दिनों तक पानी जमा रहता है तो उसमे कई जम जाती इसी तरह शरीर मे ज्यादा रक्त जमा होने से कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं।रक्तदान करने वालो को कभी रक्त लेने जरूरत नहीं पड़ती रक्तदान करने से रक्त बढ़ता हैं ईश्वर की ऐसी कृपा रहती है। आप सभी कार्यकर्ता इस रक्तदान कार्यक्रम में सहभागी बने कम से कम एक हजार लोग रक्तदान करे दिनांक 17,18, और19 मई को होटल दीपाली रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकुमार बघेल ,नप अध्यक्ष जयंत सिंह बुन्देला ,दुर्ग सिंह परिहार ,सिरनाम सिंह तोमरनीलकमल सिंह राजपूत ,प्रह्लाद सिंह राजपूत बम्होरी , शम्भूदयाल मिश्रा ,राजेन्द्र सिंह रामछायारी ,गोविंद सिंह राजपूत खिरिया ,गोविंद सिंह नेगुवा ,दादू भाई तोमर अटा ,देवेंद्र सिंह बुन्देला सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।भाजपा की ली सदस्यता -मालथौन। प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह द्वारा खुरई विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर विकास कार्यो से प्रभावित होकर ग्राम मंगूस के जीवन अहिरवार ने मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने जीवन अहिरवार को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी मे उनका स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *