मालथौन कृषि उपज मंडी में स्वर्ण जयंती महोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया

■ 50 बर्ष पूर्ण होने पर परिसर में लगाए 100 पौधा 
मालथौन।मप्र मंडी बोर्ड स्थापना के 50 बर्ष पूर्ण होने पर नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में स्वर्ण जयंती महोत्सव कार्यक्रम  मुख्य अतिथि बुन्देल सिंह जनपद अध्यक्ष एवं कृषको की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडी प्रशासन द्वारा बरिष्ठ किसानों एवं पूर्व रिटायर कर्मचारियों तथा हम्मालों और व्यापारियों का पुष्पहार एवं श्रीफल शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। मंडी बोर्ड के 50  स्थापना दिवस के अवसर पर परिसर में 100 पौधा अतिथियों एवं किसानों द्वारा रोपण किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष एवं अतिथियों द्वारा दीपप्रज्वलन तथा भगवान बलराम का पूजन कर शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा नेता देवेन्द्र सिंह बुन्देला ने कहा कि मंत्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा 15 करोड़ की लागत से नवीन कृषि उपज मंडी का निर्माण करवा गया क्षेत्र के किसानों की समृद्धि के लिए सिचाई की सुविधाएं  उपलब्ध करवा रहे है किसानों के हित में अनेक कार्य हो रहे है। मंत्री सिंह के प्रयास से आने वाले दो साल में बीना नदी और उल्दन परियोजना के माध्यम से जिले के अंदर सर्वश्रेष्ठ मालथौन कृषि उपज मंडी बनेगी ,जो दूरगामी सोच से खरीदी और भंडारण के लिए मंत्री जी ने विकास करवाया। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को हर साल 12 हजार रुपये सम्मान निधि दे रही हैं। पूर्व मंडी अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष जयंत सिंह बुन्देला ,बरिष्ठ भाजपा नेता रावराजा राजपूत ,कोमल यादव ने कार्यक्रम को संबोधित किया। साथ मे कृषि बरिष्ठ अधिकारी ए के गुप्ता ने किसानों को कृषि यंत्रों ,बीज उपचार सहित विस्तृत जानकारी दी।  बी टी एम सुरेन्द्र तिवारी ने किसानों को जैविक खेती के बारे में किसानों को समझाया। और कहा कि किसान एक एकड़ में जैविक पद्धति से खेती की शुरुआत करें। जैविक खेती से अनेक लाभ है।मंडी सचिव छोटेलाल द्वारा किसानों को मंडी की उपलब्धियो को विस्तार से बताया। कहा कि मंडी बोर्ड की स्थापना 1973 में किसानों के हित मे की गई थी आज बोर्ड को 50 बर्ष पूर्ण हो गए। इसके उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंतीमहोत्सव के अंर्तगत कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसानों से अपील की गई अपनी उपज विक्रय हेतु मंडी प्रांगण में लावें सही तौल व नगद भुगतान प्राप्त करें।कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकुमार बघेल , सुबोध सतभैया ,गोविंद सिंह राजपूत खिरिया ,आरसी दुबे ,दुर्ग सिंह परिहार ,राजेन्द्र सिंह रामछयरी ,  सिरनाम सिंह तोमर ,पुष्पेन्द्र सिंह तोमर ,गोविंद सिंह नेगुवा ,गजाधर तिवारी ,रामसिंग ठाकुर ,संतोष यादव ,शंभूदयाल मिश्रा ,रामसीग ठाकुर ,सुदीप जैन ,नरेंद्र कुमार जैन ,कमल कुमार जैन ,आजाद यादव बमनोरा ,जयकुमार जैन ,राजू मोदी ,रामकिशन यादव , सुल्तान सिंह राजपूत ,रामभरत चचोदिया ,गोलु राय ,मंडी सचिव ,मंडी निरीक्षक लल्लू राजा ,गोविंद सिंह ठाकुर ,इंद्र पाल सिंह सिसोदिया ,सचिन यादव ,माखन रैकवार ,आशुतोष नामदेव सहित सैकड़ों कृषक गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *