सागर। स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय के तत्वाधान में दो बड़ी कंपनीयों का ओपन केंपस का आयोजन किया गया। प्रथम कंपनी एमसीआर वेब टेक ने बी.टेक. के विद्यार्थीयों का ओपन केंपस किया तो द्वितीय कंपनी केपीटल लाईफ ने कला, विज्ञान और वाणिज्य के समस्त छात्र-छात्राओं का ओपन केंपस किया। सर्वप्रथम कंपनीयों ने विद्यार्थियों को कंपनी प्रोफाईल एवं जॉब प्रोफाइल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। तत्पश्चात् चयनित विद्यार्थियों का जीडी राऊंड लिया गया। अंतिम प्रक्रिया में एमसीआर कंपनी ने 5 एवं केपीटल लाईफ ने 12 विद्यार्थियों का चयन किया। कंपनी प्रतिनिधियों ने चयनित विद्यार्थियों की तकनीकी ज्ञान की तारीफ की एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अजय तिवारी एवं संस्थापक कुलपति डॉ. अनिल तिवारी ने चयनित विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बधाई दी एवं कहा की संस्था निरंतर इस प्रकार के आयोजन करती रहेगी और इस प्रकार के केंपस का आयोजन जब भी किया जाए तो सागर शहर के सभी छात्र-छात्राओं से ज्यादा से ज्यादा शामिल होने की अपील भी की है।
About Liveindia24
Liveindia24.com
Related Posts
-
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय पार्टी बनने पर...
December 10, 2022 -
कथाओं से मिला ज्ञान मन को संभाल देता हैंः नागर जी...
December 10, 2022 -
व्यासपीठ पूजन के साथ खुरई में संतश्री नागर जी की श्रीमद...
December 10, 2022 -
अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर चंदला पूर्व विधायक ने गढाक...
March 9, 2019