शनिदेव भगवान की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन

रवि सोनी गढाकोटा। नगर के रूई बाजार स्थित जय दादा दरबार मे 4 मार्च से श्री रूद्र महायज्ञ एवं श्री भगवान शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को महाअभिषेक शोभायात्रा यात्रा निकाली गई साथ ही भगवान शनिदेव की प्रतिमा निकाली गई इस आयोजन का समापन 10 मार्च को पूर्णाहुति एवं भण्डारा कर किया जायेगा।
इस आयोजन में यज्ञाचार्य मनसापूर्ण महामृत्युंजय सिद्धीविनायक अपर्णा शक्ति पीठ वरमान गोपाल घाट से पं श्री आचार्य रमाकांत जी द्वारा किया जा रहा है साथ ही विद्वान गणों में पं मुकेश मिश्रा, पं आशीष शास्त्री, महेशकृष्ण शास्त्री, पं आशुतोष पाण्डेय खेरापती मठ वरमान घाट, पं देववृत शास्त्री, पं जितेन्द्र शास्त्री, पं राधेश्याम शास्त्री, पं उमेश उपाध्याय पुजारी, पं मुकेश प्यासी, पं देवेन्द्र प्यासी एवं पं राजेश दुबे रतनारी के द्वारा इस आयोजन में सहयोग ले पूजा अर्चना की जा रही है। इस आयोजन में जागेश्वर पाठक, अरविंद पाठक, नरेंद्र चौरसिया, संजय लहरिया के साथ साथ जय दादा दरबार के समस्त शिष्य मंडल के सभी सदस्यों का सहयोग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *