दो पक्षों में जमीनी विवाद, पांच घायल

सुरैन्द्र जैन मालथौन। थाना मालथौन के अंतर्गत दो पक्षो में जमीनी विवाद लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें दोनों पक्ष से एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। जिसमे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बीएमसी रेफर किया गया। थाना मालथौन से मिली जानकारी के अनुसार बमनोरा में जमीनी विवाद पर से राजेश रावत और अशोक रावत का झगड़ा विनोद नायक और राहुल नायक से झगड़ा हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षो की रिपोर्ट पर दोनों मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। घायलों में राजेश पिता विश्वनाथ रावत उम्र 45 वर्ष ए एराहुल पिता विनोद, विनोद पिता धर्मदास नायक, अशोक कुमार पिता विश्वनाथ रावत उम्र 40 वर्ष सभी निवासी ग्राम बमनोरा बताए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *