भूपेन्द्र सिंह ठाकुर देवरीकला। 1 अप्रैल को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में प्रवेश उत्सव मनाया गया जिसका शुभारंभ विकास खंड शिक्षा अधिकारी आरके जैन ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना साथ किया। तत्पश्चात सभी छात्र-छात्राओं को रोली चंदन लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान शत प्रतिशत मतदान अनिवार्य रूप से करने हेतु प्रेरित करने के लिए सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान विकास खंड शिक्षा अधिकारी आरके जैन प्राचार्य डी एस राजपूत, एचएन तिवारी, शरद विश्वकर्मा, मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक अरविंद जैन, नीलेश शुक्ला, केके तिवारी, एनसी जैन, एमके मेहरा, साधना सोनी, मुकेश नामदेव, मुकेश पचौरी मधुरम प्यासी, उमेश विश्वकर्मा, मोहित व्यास, गजेंद्र लोधी के अलावा प्रवेश उत्सव के दौरान स्कूली छात्र-छात्राएं अभिभावक एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शरद विश्वकर्मा द्वारा किया गया।
About Liveindia24
Liveindia24.com
Related Posts
-
भोपाल बनने जा रहा है वाटर स्पोर्ट्स का हब, युवाओं को मि...
January 25, 2024 -
यह सफेद फूल लक्ष्मी जी को करता है प्रसन्न और कुंडली से ...
January 18, 2024 -
विश्वप्रभु सागर महाराज का पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन...
November 13, 2023 -
महार रेजिमेंट पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का भव्य...
November 9, 2023