अब तक 21 लाख किसानों का कर्ज माफ हुआ: कमलनाथ

मालथौन में कमलनाथ ने सभा को किया संबोधित,भाजपा की पुरानी सरकार पर लगाये कई आरोप
सुरेंद्र जैन मालथौन। सागर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा लगभग 120 दिन पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। भारतीय जनता पार्टी ने किसानों की आत्महत्या में पूरे देश भर में नम्बर वन, बलात्कार में नम्बर वन, बेरोजगारी में नम्बर वन, भ्रष्टाचार में वन प्रदेश हमें सौपा।
सागर जिले के लोगों से यह कहने की बात नहीं, आप भ्रष्ट्राचार से परिचित है। क्या क्या हुआ यहां? आप यहां खुद गबाह है। उन्होंने कहा हम जानना नहीं चाहते हैं। जो यहा आंतक हुआ है,आप चिंता मत करिये अब कमलनाथ की सरकार है और कैसे इन्हें ठिकाने लगाना हैं कमलनाथ खुद बताएगे। मध्यप्रदेश कृषि प्रधान प्रदेश है यहां 70 प्रतिशत लोग कृषि पर आधारित है। यहां के किसानों का जन्म कर्ज में होता है, किसान की मृत्यु कर्जे में होती हैं। उन्होंने कहा हमने किसानों को वचन दिया था, किसानों कर्जा माफ करेंगे और हम लगभग 47 लाख किसानों का कर्जा माफ करेंगें। अब तक लगभग 21 लाख किसानों का कर्जा माफ किया जा चुका है। लोकसभा का चुनाव आया जिसके चलते अचार सहिंता लग गई। कर्ज माफी के लिये हम वचन बध्य है और कर्ज माफ करेंगे। कमलनाथ ने कहा शिवराज सिंह जी चिल्ला रहे है कोई कर्जा माफ नहीं हुआ। हमे कोई सर्टिफिकेट नहीं चाहिये। मुझे तो मध्यप्रदेश के किसानों का सर्टिफिकेट चाहिए और आप जो कहते थे की किसान के बेटा हूँ आप बता दीजिए आपने कौन सा कर्जा माफ किया। यहां एक बात तो तय है कैसे किसान के बेटा हो, जिन्होंने किसान के पेट मे लात मारी और किसानों की छाती में गोली। अपने आप को कहते हो किसान का बेटा हूँ। आज बड़ी चुनौती है हमारे नौजवानो की, आप सबको याद है कि मोदी जी क्या कहते थे ? रोजगार के बारे में। उन्होंने कहा आज हमारे लिये सबसे बड़ी चुनौती है रोजगार उपलब्ध कराना। यही नौजवान मध्यप्रदेश का निर्माण करेंगे, हमारे सागर के भविष्य का निर्माण करेंगे। आज का नौजवान भटकता हुआ उसके सामने अंधेरा है। जो भी उद्योग लगे हमारे वह कांग्रेस पार्टी ने लागये। मोदी जी के नारे याद है। जो कहते थे हम रोजगार के मौके बनायेगे। सीएम कमलनाथ नें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुये कहा कि पांच साल पहले क्या-क्या नारे थे। बड़े-बड़े विज्ञापन में दिये गये बड़े फोटो, आज कोई है यहा डिजिटल स्टैंडर्स वाला। कहा था हर साल दो करोड़ लोगो को रोजगार दिया जायेगा। हम पूछते है आपके कारण सागर में बीस लोगो के ही नाम गिना दो जिन्हें रोजगार मिला हो। आपने तो सबसे ज्यादा हमारे मध्यप्रदेश व देश के नौजवानो के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। हमारे मध्यप्रदेश सागर के लोग सीधे सादे सरल स्वभाव के हैं सब कुछ बर्दाश्त कर लेंगे पर आप उन्हें ठगने आओ,उन्हें ठग नहीं पाएगो। होशगाबाद-इटारसी में मोदी जी कहते हंै कि कांग्रेस मुझे मार डालना चाहती है। अरे मोदी जी मारने और काटने की मानसिकता आपकी हैं कांग्रेस पार्टी न आप को मारना चाहती है न डराना चाहती है। कांग्रेस पार्टी आपको घर भेजना चाहती हैं घर जाकर आराम करो, देश की जनता ये चाहती हैं। उन्होंने कहा मोदी जी ने क्या-क्या कहा था याद है गंगा साफ करेगे, शिवराज सिंह कहते थे। छ: सौ करोड़ का वृक्षारोपण किया। क्या हुआ? नर्मदा साफ करेंगे, क्या हुआ? आमसभा में लोकसभा प्रत्याशी प्रभुसिंह ठाकुर, परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत, पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर प्रदेश एनएसयूआई के सह संयोजक, ऋषि प्रताप सिंह बुंदेला, गिरीश पटैरिया, मदन दुबे, जनविजय पटैरिया ने किसान हलधर भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *