फोरलेन के बरोदिया व झींकनी जंक्शन पर 27.21 करोड़ की लागत से अंडरपास निर्माण की स्वीकृती

मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह द्वारा केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी को भेजे प्रस्ताव पर मुहर लगी

सागर। सागर से मालथौन स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग क्र 44 (ओल्ड एनएच-26) पर  दो दुर्घटना संभावित बिंदुओं बरोदिया जंक्शन तथा झींकनी जंक्शन पर 27.21 करोड़ की लागत से सर्विस रोड सहित अंडरपास निर्माण की स्वीकृति केंद्र सरकार ने जारी कर दी है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने इन दोनों ब्लेक स्पाट पर दुर्घटनाओं में हो रही जनहानि को देखते हुए इस आशय का प्रस्ताव केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग एवं भूतल परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी को भेजा था जिसको स्वीकृत किया गया है।

केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार एनएच 44 के  ललितपुर-सागर- लखनादौन मार्ग पर सीमाचिंह 157+310 स्थित बरोदिया जंक्शन पर 9.17 करोड़ की लागत से दो तरफा(यूनिडायरेक्शनल) अंडरपास का सर्विसरोड के साथ निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। इस पर फोरलेन के दोनों ओर से आवागमन की सुविधा होगी।

इसी प्रकार एनएच 44 के सीमाचिंह 171-800 पर स्थित झींकनी जंक्शन पर 18.03 करोड़ की लागत से सर्विस रोड के साथ अंडरपास के निर्माण कार्य की स्वीकृती जारी की गई है। इस पर भी फोरलेन के दोनों तरफ से आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। उल्लेखनीय है कि इन दोनों प्वाइंट्स पर आए दिन वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इनमें खुरई विधानसभा क्षेत्र व अन्य स्थानों के निवासियों की जनहानि के समाचार आते रहे हैं। मवेशियों व वन्य प्राणियों की भी दुर्घटनाएं यहां होती हैं।

मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह इन दुर्घटनाओं का संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उन्हें स्वर्णिम चतुर्भुज मार्ग के ब्लेक स्पाट समाप्त करने की मांग सहित प्रस्ताव सौंपा था। इसके अनुरूप सर्वे उपरांत अंडरपास निर्माण की स्वीकृतियां जारी कर दी गई हैं। जैसी की केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी जी के मंत्रालय की द्रुत गति की कार्यप्रणाली है,इन स्वीकृतियों पर शीघ्र ही निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा। अंडरपास बन जाने से दुर्घटनाएं रुक जाएंगी और ब्लैक स्पाट के नाम का कलंक इन दोनों जगहों पर से हट जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *