सभी मंडलों में निकाली बाइक रैली, हजारों की संख्या में शामिल हुए युवा साथी

जन आशीर्वाद यात्रा के स्वागत मेंभारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिले के सभी मंडलों में निकाली बाइक रैली, हजारों की संख्या में शामिल हुए युवा साथी

सागर/जिले में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में जिले के सभी मंडलों में बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान बडी संख्या में युवा साथी जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होकर जनमानस को भारतीय जनता पार्टी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान पूरे जिले भर में युवा साथियों का जोश और उल्लास नजर आया। वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने यात्रा में शामिल हुए जनप्रतिनिधियों का स्वागत भी किया।

जिले के महराजपुर, देवरी, सहजपुर, केसली, गौरझामर, सुरखी, बिहलरा, चितौरा, मकरोनिया, सागर, नरयावली, खुरई, बीना, बंडा, रहली, शाहपुर और गढ़ाकोटा में निकली जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के साथी हजारों की संख्या में बाइकों से सवार पर यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने जन आशीर्वाद में आए जनप्रतिनिधियों समेत युवा मोर्चा के साथियों तथा जिले की समस्त जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आपकी सेवा के लिए संकल्पित है। आपने जिस तरह से यात्रा के दौरान जो आशीर्वाद दिया है। इस साफ समझ आता है कि आप सभी का समर्थन भारतीय जनता पार्टी के लिए है। भाजपा का हर कार्यकर्ता आपके इस आशीर्वाद और स्नेह का सदा ऋणी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *